किसी भी कीमत पर मिलावटी खोया बाजार में न बिके : सहायक आयुक्त (खाद्य )।।

  • हटिया खोआ मंडी के समस्त व्यापारियों/आढ़तियों के साथ खाद्य विभाग अधिकारियों ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम
  • व्यापारियों से विभाग को मिलावटी खोआ बनाने व बेचने वाले की जानकारी देने के लिए कहा 

कानपुर। आगामी त्योहारों  में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के  दृष्टिगत सहायक आयुक्त (खाद्य )।। संजय प्रताप सिंह कानपुर नगर की अध्यक्षता में हटिया खोआ मंडी कानपुर नगर मे खोआ मंडी के समस्त व्यापारियों/आढ़तियों के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य बिंदु जनपद में मिलावटी खोआ का विक्रय/वितरण /भण्डारण /निर्माण को रोका जाना है। उक्त के क्रम में व्यापारियों को निर्देशित किया गया। कि वे मिलावटी खोआ निर्माता से खोआ वास्ते विक्रय ना खरीदे एवं मिलावट की कड़ी को रोकने के लिए मिलावटी खोआ निर्माता की जानकारी भी विभाग को देने के लिए खोआ आढ़तियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने खोआ व्यापार मंडल सहमति से विजातीय वसा की जाँच हेतु BR रीडिंग मशीन क्रय करके बाह्य वसा का पता लगा कर मिलावट को रोकने की एक नई पहल हटिया खोआ व्यापार मंडल ने किया, खोया व्यापार मंडल ने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा शीघ्र ही व्यूटारोरिफरेकटोमीटर की स्थापना व्यापार मंडल के कार्यालय में की जायेगी। जिससे कोई भी खोया निर्माता कानपुर खोया मंडी में विजातीय वसा युक्त खोया न भेज सके। बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ साथ खोआ व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×