आयकर कर्मचारी महासंघ, कानपुर रीजन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ, कानपुर रीजन का द्विवार्षिक चुनाव 16 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी रंजीत कनौजिया ने भारी बहुमत से विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया। जिसका भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज 24 फरवरी 2026 को आयकर भवन, सिविल लाइंस के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण के साथ आयकर प्रशासन, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के सर्किल एवं रीजन के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों के साथ भारी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी रंजीत कनौजिया द्वारा अध्यक्ष नवनीत शुक्ला एवं सचिव शिवेंदु श्रीवास्तव के साथ उपाध्यक्ष रजत सिंह चौहान, संयुक्त सचिव आनंद कुमार, वित्त सचिव अक्षत अवस्थी, सहायक सचिव शिवम पाल एवं रवि कुमार आदि पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य हिमाली सिंह, शशांक गुप्ता, शिवांक सिंह, मयंक प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक सोनकर, अवनीश कुमार मिश्रा, विशाल कुमार पाल, नवीन कुमार वर्मा, सुमोध कुमार को शपथ दिलायी गई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में आईआरएस एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रधान आयकर आयुक्त शिवानी सिंह, उपाध्यक्ष शिवदान सिंह भदौरिया, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ से शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, कुणाल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आयकर कर्मचारी महासंघ सर्किल के बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत शर्मा, बृजेश बाजपेयी के साथ भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×