फूड विभाग टीम ने छापेमारी कर ₹29.08 लाख से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त कर किये नस्ट

कानपुर। आगामी होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद में गठित टीम — रजनीश कुमार राय, अजय कुमार मौर्य, सोमनाथ कुशवाहा, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा एवं सारिका सिंह — द्वारा अभिसूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई।
अभिसूचना के आधार पर इटावा–कानपुर पैसेंजर ट्रेन से लाया जा रहा खोया पनकी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। ट्रेन से उतारकर कुछ मजदूर उसे स्टेशन के बाहर ला रहे थे, लेकिन टीम को देखकर मजदूर खोया छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति ने उक्त खोए पर अपना दावा नहीं किया। निरीक्षण में पाया गया कि खोया अत्यंत अनहाइजीनिक स्थिति में गंदे कपड़ों में लिपटा हुआ सड़क किनारे रखा था तथा उसमें से दुर्गंध आ रही थी।
कुछ समय प्रतीक्षा के बाद उक्त खोया को टेम्पू में लादकर पीली कोठी, गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ले जाया गया, जहाँ लगभग 9 कुंतल खोया (अनुमानित मूल्य ₹3,42,000) को मौके पर विनष्ट कराया गया। साथ ही एक अन्य ई-रिक्शा से ले जाए जा रहे खोए के संबंध में, जिसकी जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति उपस्थित थे, उसके दो नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
इसी क्रम में कल देर शाम श्री बिहारी जी ट्रेडर्स, सचेंडी, कानपुर नगर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमृत, माया एवं सफारी ब्रांड (नेपाल से आयातित) सोयाबीन तेल भंडारित पाया गया। मौके पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील (FSW) द्वारा जांच कराने पर मिलावट के प्रथम दृष्टया संकेत मिलने पर लगभग 15,894 किलोग्राम खाद्य तेल (अनुमानित मूल्य ₹25,66,000) जब्त किया गया तथा तीन नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग ₹29,08,000 (उनतीस लाख आठ हजार रुपये) से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की न तो बिक्री होने दी जाए और न ही भंडारण। इसके लिए सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि होली के मद्देनज़र जनपद में खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×