माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी 3 मार्च को करेंगे सामूहिक उपवास

कानपुर। उ०प्र०मा०शिक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं शिक्षक शिक्षणेत्तर संघ संयुक्त मोर्चे के संयोजक हरिश्चन्द दीक्षित ने एक विज्ञप्ति दी है। विज्ञप्ति के अनुसार होली के अवसर पर 20 फरवरी 2026 को दिए गए नोटिस के अनुसार शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम घोषित किया गया था तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर की अधिनियम विरूद्ध कार्यवाहियों को उजागर करते हुए कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग से सदैव के लिए मुक्त करने की मांग की गई है।
समस्याओं में प्रमुख रूप से ज्ञानभारती एम०एस० इण्टर कालेज कानपुर के वरिष्ठ कर्मचारी शिवबहादुर यादव का उत्पीन समाप्त करते हुए अवरूद्ध वेतन का भुगतान करने फेयर कमेटी इण्टर कालेज मकनपुर कानपुर नगर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुबोध कुमार कटियार का तीन वर्ष का अवशेष वेतन का भुगतान करने, राम सहाय इं०का० बैरी शिवराजपुर कानपुर नगर की प्रबन्ध समिति को भंग करते हुए वरिष्ठतम प्रवक्ता आरती यादव को प्रधानाचार्य का प्रभार दिए जाने एस०एन०सेन० बालिका इं० का० माल रोड कानपुर की आधा सौकड़ा शिक्षिकाओं/ शिक्षणेत्तर कर्मियों के अवशेष का भुगतान करने, एस०एन०सेन डिग्री कालेज की प्रबन्ध समिति के सम्बन्ध में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किए गए फर्जीवाड़ा की एफ०आई०आर० दर्ज कराने, क्राइस्टचर्च इं० का० में की गई शिकायत की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए जाने, मोहन विद्या मन्दिर इं० का० गोविन्द नगर कानपुर एवं एस०एन०सेन बा०ई०का० मालरोड कानपुर की प्रबन्ध समितियों द्वारा आस्तियों के अपव्यय करने के कारण प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने सहित अनेक समस्यायें नोटिस में संलग्न ज्ञापन में अंकित की गई का समाधान हेतु लम्बित है जिनका निराकरण किया जाना उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×