25,000 का इनामी वांछित अपराधी मनोज सिंह किया गया गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र गुजैनी से संबंधित एक सराहनीय कार्य में पुलिस टीम द्वारा ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त मनोज सिंह उर्फ मालिक सिंह (निवासी-गुजैनी) को रात्रि में एकता पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अत्यंत शातिर प्रवृत्ति का है, जो हाल ही में लगभग ढाई वर्ष बाद जेल से छूटा था। इसके विरुद्ध अब तक कुल 39 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें कई मामलों का ट्रायल न्यायालय में लंबित है।
अभियुक्त हाल के दिनों में क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने एवं फिरौती मांगने की गतिविधियों में संलिप्त था। पूर्व में मैगी पॉइंट पर हुई फायरिंग की घटना में भी इसकी संलिप्तता पाई गई थी, जिसमें यह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक गुजैनी एवं उनकी टीम द्वारा की गई। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×