जज से बोले केजरीवाल- ‘मैं खुद रखूंगा दलीलें’, SG तुषार मेहता का तंज- ‘ये कोर्ट है, नाटक का मंच नहीं’

आबकारी निति मामले में अरविंद केजरीवाल समेत बाकी आरोपियों के पक्ष में दिए गए डिस्चार्ज आदेश के खिलाफ CBI की संशोधन याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केजरीवाल खुद पहुंचे और इस मामले में न्यायमूर्ति से खुद को अलग (recuse) करने की मांग को लेकर अदालत में व्यक्तिगत रूप से दलील पेश करने की मांग की।

केजरीवाल ने अदालत में कहा कि याचिकाकर्ता के तौर पर व्यक्तिगत रूप से ई-फाइलिंग की अनुमति नहीं है। मुझे इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। मेरे पास इसकी हार्ड कॉपी मौजूद है। मैं आज या किसी भी दूसरी तारीख पर बहस करने के लिए तैयार हूं। मैं इस याचिका पर खुद ही बहस करूंगा। मैं अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करूंगा।

वहीं, सीबीआई की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि, ‘कुछ लोगों का करियर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चल रहा है।’  तुषार मेहता ने आगे कहा कि अगर केजरीवाल खुद दलील देना चाहते हैं तो अपने वकीलों को हटा दें और बिना किसी कानूनी मदद के हर सुनवाई में खुद बहस करें। उन्होंने साफ तंज कसते हुए कहा कि ‘ये कोर्ट है, नाटक का मंच नहीं।’

मेहता ने इस मामले को देश की राजधानी का बड़ा शराब घोटाला बताते हुए जल्द सुनवाई की मांग भी की। कोर्ट ने केजरीवाल की मांग पर सीबीआई को कल तक लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। जज ने कहा कि अगर कोई और पक्षकार भी रिक्यूजल की अर्जी देना चाहे तो वह भी दाखिल कर सकता है। जिन आरोपियों ने अभी तक अपना जवाब नहीं दिया, उन्हें जवाब दाखिल करना होगा, वरना उनकी दलीलें नहीं मानी जाएंगी।

फिलहाल इस दिल्ली आबकारी नीति मामले में अगली सुनवाई सोमवार (13 अप्रैल) को दोपहर 2:30 बजे होगी। रिक्यूजल एप्लिकेशन तब दाखिल किया जाता है जब किसी पक्ष को लगे कि जज निष्पक्ष सुनवाई नहीं कर पाएंगे। इसमें जज से केस की सुनवाई से खुद को अलग करने की मांग की जाती है। 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×