गौशालाओं के लिए ‘भूसा बैंक’ बनाने के निर्देश, स्वदेशी नस्ल संवर्धन पर जोर

  • एसीएस ने गोशालाओं का किया औचक निरीक्षण
कानपुर। अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने कानपुर मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक में गौ संरक्षण एवं संवर्धन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपदों में संचालित गौआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के लिए वर्ष भर भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में ‘भूसा बैंक’ की स्थापना कर आवश्यक भंडारण व्यवस्था विकसित की जाए और प्रत्येक गौआश्रय स्थल पर प्रतिदिन प्रति पशु चार किलोग्राम भूसे के मानक के अनुसार वार्षिक आवश्यकता का आकलन कर समय से भूसा सुरक्षित किया जाए।
मंडलायुक्त शिविर कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन सहित मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टैगिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में उपलब्ध रिक्त अस्थायी गौआश्रय स्थलों का उपयोग भूसा भंडारण के लिए किया जाए तथा स्थानीय किसानों से समन्वय स्थापित कर वर्ष भर के लिए भूसा एवं हरे चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस कार्य में सीएसआर फंड तथा जनसहयोग से भी भूसा संग्रह कर ‘भूसा बैंक’ को सुदृढ़ बनाया जाए।
बैठक में स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि गौशालाओं में प्रजनन योग्य गायों का चयन कर साहीवाल एवं गिर नस्ल के सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान कराया जाए, जिससे उन्नत संतति उत्पन्न हो सके और स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा मिले।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं में एकत्रित गोबर का उपयोग कर जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर गैस प्लांट तथा अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएं, जिससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन को प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है और सभी जनपदों में इस दिशा में प्रभावी कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर दीक्षा जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह तथा परियोजना निदेशक आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एसीएस ने गोशालाओं का किया औचक निरीक्षण
बैठक से पूर्व अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने विकासखंड चौबेपुर के अस्थायी गौआश्रय स्थल पेम तथा विकासखंड कल्याणपुर के अस्थायी गौआश्रय स्थल होरा बांगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशालाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौआश्रय स्थलों के सुधरीकरण तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×