जब बड़े साहब फंसे जाम में…. फिर क्या था चौकी प्रभारियों को फ़ौरन किया लाइन हाजिर

कानपुर। जाम की स्थिति से पूरा शहर जूझ रहा है। घंटाघर चौराहे पर भीषण जाम के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस कमिश्नर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर फंस गए। हालात का जायजा लेने पर पता चला कि संबंधित चौकी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय चौकी में बैठे थे।
जब कारणों की जांच की गई तो पता चला कि जाम की स्थिति न बनने पाय इसके लिए कोई नजर नही आये, नाराज़ होकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सुतरखाना सुमित कुमार और चौकी प्रभारी नयागंज कामेश राज को लाइन हाज़िर कर दिया।
यह हालत तब है, जब शहर में जाम की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही सामने आने पर यह सख्त कदम उठाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×