कानपुर में 22 से दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर

कानपुर। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चिन्हांकन शिविरों की शुरुआत बुधवार से हो रही है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों में दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, शादी प्रोत्साहन, दुकान निर्माण एवं संचालन, शल्य चिकित्सा और कॉक्लियर इंप्लांट सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शिविर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड और तहसील परिसरों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होंगे। 22 अप्रैल को बिधनू, 24 अप्रैल को भीतरगांव, 28 अप्रैल को पतारा, 2 मई को घाटमपुर तहसील, 5 मई को सरसौल, 8 मई को चौबेपुर, 12 मई को शिवराजपुर, 16 मई को बिल्हौर और 19 मई को कल्याणपुर में शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही एनपीसीआई लिंक्ड बैंक खाते खोलने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, चार फोटो और पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। जिन दिव्यांगजनों को अभी तक पेंशन, सहायक उपकरण, शादी सहायता या अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ग्रामसभा प्रस्ताव, आधार कार्ड और राशन कार्ड या फैमिली आईडी के साथ शिविर में पहुंच सकते हैं।
ऐसे पेंशनधारक जिनकी पेंशन किसी कारणवश बंद हो गई है, वे भी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। वहीं 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजन जो प्रशिक्षण या रोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें भी सभी दस्तावेजों के साथ शिविर में आने के लिए कहा गया है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने अपील की है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इन शिविरों का लाभ उठाएं और आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×