अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर औद्योगिक इकाइयों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, 30 अप्रैल से 2 मई तक अभियान

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जनपद में श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 30 अप्रैल से 2 मई तक किया जाएगा। इस दौरान आठ औद्योगिक इकाइयों में निर्माण श्रमिकों, फैक्ट्री वर्करों, घरेलू कामगारों और प्रवासी कर्मकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की जाएंगी। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और श्रम विभाग के समन्वय से यह अभियान संचालित होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को कानपुर प्लास्टिक पैक लिमिटेड (पनकी साइट-1), नववती फूड्स (सचेंडी), पार्थ एग्रोकेम और स्पार्किक एलएलपी (भवानीपुर मंधना) में शिविर लगाए जाएंगे। 1 मई को एएफएस प्लस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (पनकी साइट-1), नवेली यूपी पावर लिमिटेड (घाटमपुर) और कात्यायनी इंटरनेशनल (रामा) में शिविर आयोजित होंगे, जबकि 2 मई को डिफेंस कॉरिडोर (साउथ) में श्रमिकों की जांच की जाएगी।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि प्रत्येक स्थल पर स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी, जो सामान्य जांच के साथ आवश्यक परामर्श और दवा उपलब्ध कराएगी। ऐसे श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो नियमित स्वास्थ्य सेवाओं तक नहीं पहुंच पाते हैं। साथ ही कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी शिविर समय से संचालित हों और अधिकतम श्रमिकों को इसका लाभ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×