प्रयागराज प्रेस क्लब ने पत्रकारों की सुरक्षा एवं झूठे मुकदमों पर रोक के लिए सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य से मुलाकात की। उन्हें पुलिस आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने एवं झूठे मुकदमों पर रोक के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की गई ‌‌।
प्रयागराज प्रेस क्लब ने मांग की है कि जनपद में पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाय और यदि उनके साथ कोई आपराधिक घटना होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। साथ ही आये दिन पत्रकारों के खिलाफ लिखे जा रहे झूठे मुकदमे पर प्रभावी रोक लगायी जाय।पत्रकारों के खिलाफ यदि कोई शिकायत की जाय तो ऐसे मामलों में बिना ठोस सबूत-साक्ष्य के एफआईआर दर्ज न की जाय।
प्रयागराज कमिश्नरेट के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जाय कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ सामंजस्यपूर्ण व्यहवार बनाने हुए जनहित में सही सूचनाएं पत्रकारों को समय पर उपलब्ध कराया जाय। अधिकारी एवं थानाध्यक्ष पत्रकारों के समाचार संकलन के कार्य में बाधक बनने के बजाय बात-व्यवहार ठीक रखते हुए शालीनता से पेश आयें।
ज्ञापन सौंपने वालों में क्लब के अध्यक्ष-आलोक कुमार सिंह, सचिव-अचिन्त्य रंजन मिश्र, कोषाध्यक्ष-आलोक मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार आनंद राज, छायाकार गगन जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×