आठ छात्रो का 5.50 लाख के पैकेज पर चयन, विश्वविद्यालय बम्पर प्लेसमेन्ट की तरफ अग्रसर

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सेवायोजन के निदेशक डा० विजय कुमार यादव द्वारा अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के छात्रों का कैम्पस प्लेसमेन्ट लेने हेतु मधुसूदन डेयरी प्राइवेट लि. के सचिन तोमर ने एम०बी०ए० एग्री बिजनेस के प्रतिभागित लगभग 40 छात्रो की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली गयी उसके पश्चात ग्रुप डिस्कसन करने के उपरान्त कम्पनी के हेडक्वाटर में पर्सनल इन्टरव्यू लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त 08 छात्रों जिसमें मिस्टर आनन्द कुमार मौर्य, हेमंत तिवारी, गौरव सिह, पुष्करण चंदेल, अनुभव सिंह, वैभव शाक्य, अंकित चौधरी और अनिल कुमार यादव का चयन किया गया है।
बताया गया कम्पनी द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को रू0 5.50 लाख के पैकेज के साथ ही अन्य सुविधाओं पदान की जायेगी। मधुसूदन एक अभरती हुई एग्री-बिजनेस कंपनी है जो कृषि उत्पाद, प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेन्ट में सक्रिय भूमिका निभा रही है। सेवायोजन के निदेशक डा० विजय कुमार यादव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि सिंजेंटा ग्रुप कम्पनी के द्वारा स्नातक, परास्नातक एवं एम०बी०ए० के 50 छात्र-छात्राओं का ग्रुप डिस्कसन किया गया। इसके बाद पर्सनल इन्टरव्य के द्वारा 10 छात्र/छात्राओं को शार्टलिस्ट किया गया। इन सभी शार्टलिस्टेड छात्रों का एक बार हेड आर द्वारा ऑनलाइन पर्सनल इन्टरव्यू लिया जायेगा। जिसमें चयनित छात्रों को 5.00-6.00 लाख का पैकेज दिया जायेगा।
इस कड़ी में कल दिनांक 30.04.2026 के सहज मिल्क प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का एम०बी०ए० के छात्रों का एरिया सेल्स मैनेजन के पर हेतु साक्षात्कार होना सुनिश्चित हुआ है। देश की विख्यात अन्य कम्पनियों से कैम्पस ड्राइव तिथियो के निर्धारण हेतु कम्पनी के प्रतिनिधियों से वार्ता चल रही है।विश्वविद्यालय के कुलपति डा० संजीव गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित कम्पनी में चयनित हुये छात्रो पर अपनी प्रसन्नता एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में श्री मुलायम सिंह, श्रीमती सरिता पाण्डेय का भी विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Exit Polls को Mamata Banerjee ने बताया 'Stock Market' का खेल, कहा- हम 200 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले TMC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के काम में दखल देने से किया इनकार | संसद में महिला आरक्षण बिल गिराना विपक्ष को पड़ा भारी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों को झटका, एक साथ कई महिला नेताओं ने थामा BJP का दामन | 'पुलिस और TMC के गुंडे मिलकर विपक्ष को चुनाव में शामिल नहीं होने देते, लेकिन इस बार भयमुक्त मतदान...', अधीर रंजन ने BJP के दावों का किया समर्थन
Advertisement ×