पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा किया गया मुख्य स्थानों का निरीक्षण

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों हैलेट अस्पताल मार्ग,  कार्डियोलॉजी मार्ग,  गंगा बैराज एवं गोल चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा यातायात व्यवस्था सड़क पर वाहन दबाव अवैध पार्किंग  ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन  सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
उपायुक्त द्वारा द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम  सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हैलेट अस्पताल मार्ग एवं कार्डियोलॉजी मार्ग के आसपास मरीजों एवं तीमारदारों की अधिक आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए अवैध पार्किंग हटाने ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए निर्धारित स्टॉप चिन्हित करने तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
अस्पताल क्षेत्रों में एम्बुलेंस आवागमन को प्राथमिकता देने हेतु विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी बल दिया गया। बताया गया कि उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×