बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बनते ही ‘निरहुआ’ ने ममता बनर्जी पर किया तीखा हमला

सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेने पर उन्हें चारों तरफ से बधाईयां आ रही हैं। इस बीच भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी उनको बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा ‘पश्चिम बंगाल में लंबे समय से लोकतंत्र की हत्या हो रही थी।’

सुवेंदु अधिकारी के बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने कहा, ‘बंगाल की जनता को धन्यवाद, शुभकामनाएं देना चाहता हूं। भाजपा सरकार बंगाल में बन गई है, वहां लंबे समय से जो गुंडागर्दी चल रही थी, लोकतंत्र की हत्या हो रही थी, अब जब वहां भाजपा सरकार बन गई है तो बंगाल तेजी से विकास करेगा।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×