सी एम ग्रिड के काम में फिर आई लापरवाही सामने

कानपुर। सी एम ग्रिड के काम के दौरान बिना किसी योजना और उल्टे सीधे तरीके से काम करने से लगातार वहां के व्यापारी और निवासियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रात को खुदाई में पानी की लाइन तोड़ दी जिससे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है साथ ही  मार्बल मार्केट में जलभराव हो गया है। लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक काम जल निगम ने ये किया की पानी की लाइन सड़क से मात्र कुछ इंच नीचे डाल दी जिससे किसी को पानी नहीं मिलेगा।

बल्कि एक बार में ही मार्बल के लदे ट्रक गुजरने से चूर चूर हो जायेगी। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि लगातार सी एम ग्रिड के काम में कार्य कराने वाले अधिकारियों व काम करने वाले ठेकेदार की लापरवाही से क्षेत्र को नर्क बना दिया है। दूषित जलापूर्ति, सीवर भराव, घटिया कार्य टूटी लाइने सब हैं और उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इसके बाद पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया और मार्बल मार्केट व्यापारियों ने जलकल जोन 3 की अधिशासी अभियंता नबीला खान को मौके पर बुला कर समस्या से अवगत कराया और जगह जगह टूटी पानी की लाइनों के चलते पानी न मिलना और मिलना तो वो भी दूषित जलापूर्ति आना, रात से टूटी लाइन से निकलने वाले तेज बहाव से दुकानों की नींव में पानी जाने से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है। जिस पर अधिशासी अभियंता नबीला खान ने 14 मई को जल निगम और नगर निगम के साथ संयुक्त निरीक्षण करा कर कार्यवाही की बात कही है। इस दौरान व्यापारी नेता पवन गौड़, अनूप गुप्ता, हिमांशु पाल, अशोक शुक्ला व आसुतोष दीक्षित, राजेश पाल व शिवम केशरवानी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर | PM मोदी की अपील पर एक्शन में यूपी सरकार, CM योगी की अहम बैठक के बाद जारी हो सकता है वर्क फ्रॉम होम; ऑनलाइन क्लासेस को लेकर गाइडलाइन | 'बच्चे डिप्रेशन में जाकर आत्महत्या कर लेते हैं...', NEET पेपर हुआ रद्द, तो बुरी तरह भड़के पप्पू यादव, कहा- ये सरकार देश के लिए संकट | Tamil Nadu में मंदिर-स्कूलों के पास अब नहीं बिकेगी शराब, CM Vijay का 717 TASMAC दुकानों पर बड़ा फैसला
Advertisement ×