परेड बाजार के व्यापारियों के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधी मण्डल ने जिलाधिकारी से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

कानपुर। डा0 उमाकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मण्डल परेड बाजार के व्यापारियों को लकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जैसा कि विदित है कि परेड बाजार को विभागों द्वारा हटाये जाने के निर्देश दिए गये है। इसी विषय को लेकर भारती की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधी मण्डल अपने पदाधिारियों तथा परेड दुकानदारों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि परेड में यह हाट बाजार आजादी के पहले से लगती आ रही है। यहां कई प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्य होते है और जब यह होते है तो स्वतः ही यहां के दुकानदार अपनी अपनी दुकाने हटा लेते है।
यहां हर प्रकार की लगभग सात सौ दुकाने लगती है। ऐसे में दुकानों को हटवाना असंवैधानिक है और हम अपनी पार्टी के साथ इन दुकानदारों के प्रति एक जुटता प्रदर्शित करते है। कहा हम अलोकतांत्रिक कार्यवाई का पूरी तरह विरोध करते है। इस अवसर पर सीता कटियार, उमाकांत, विनोद पाण्डे, गोविन्द नारायण, जटाधर दीक्षित, मो0 रईस, मो0 अनीश, शालू खान, राकेश अग्रवाल, शुभम जैसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UCC को मंजूरी, बहुविवाह पर रोक, पेड़ काटे तो ₹1 लाख जुर्माना... राजस्थान कैबिनेट ने इन बड़े फैसलों पर लगाई मुहर | होर्मुज में 'स्टील की दीवार' वाले ट्रंप के बयान पर ईरान ने अमेरिका को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- फेक न्यूज से खतरनाक है फेक इंटेलिजेंस | झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी, देवेंद्र महतो से मिले पूर्व CM रघुबर दास, हेमंत सरकार को दी चेतावनी.. जेल में बंद आजम खान से मिले शिवपाल यादव, कहा- सपा सरकार बनी तो उन्हें बनाएंगे गृहमंत्री | 'दलित हूं, मेरी मदद करो, ये मैं कभी गिड़गिड़ाया नहीं...', खड़गे ने सदन में ऐसा क्या बोला, जेपी नड्डा को कहना पड़ा- मुझे खेद है
Advertisement ×