पुलिस सभागार में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर की गई समीक्षा बैठक

कानपुर। जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) के संदर्भ में डीजी सर्कुलर संख्या 42/25 के अनुपालनार्थ पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र  कुमार की उपस्थिति मे  बैठक की गई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा “जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD)” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर  प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना की गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित की जाए, जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीसी टीम प्रभारी महाराजपुर फैजान खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UP: 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work  | 'सनातन धर्म को खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं', क्या उदयनिधि स्टालिन की राह पर चल रही विजय की पार्टी? अब TVK MLA ने दिया विवादित बयान | बंगाल के स्कूलों में प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना हुआ अनिवार्य, CM सुवेंदु अधिकार का एक और बड़ा फैसला | ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल
Advertisement ×