कानपुर के निर्माणाधीन भवन एआईएसएच का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कानपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरभ जैन एवं डिप्टी सेक्रेटरी नवीन अग्रवाल ने बुधवार को सुरार, कल्याणपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर स्पीच एंड हियरिंग (एआईएसएच) के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान All India Institute of Speech and Hearing की निदेशक पुष्पावती, डॉ. अजीश इब्राहिम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुभव जैन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, डिप्टी सीएमओ डॉ. कैलाश चंद्र तथा कार्यदायी संस्था National Projects Construction Corporation (एनपीसीसी) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में ज्वाइंट सेक्रेटरी ने कार्यदायी संस्था को जुलाई 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को भवन की दिव्यांग हितैषी एवं सुगम्यता संबंधी व्यवस्थाओं की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था को भवन को पूर्णतः दिव्यांगजन अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया गया कि जनपद के चिकित्सालयों से एआईएसएच में अधिकाधिक मरीजों को रेफर किया जाए तथा आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×