DM ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 6 कार्मिक मिले अनुपस्थित, कटा एक दिन का वेतन

  • डीएम बोले— सभी राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थिति पंजिका पर करें हस्ताक्षर
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को फजलगंज स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें तथा कार्यालयीय अनुशासन का पालन करें।
जिलाधिकारी सुबह लगभग 10:25 बजे उपायुक्त उद्योग कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि वह एक जांच के सिलसिले में पनकी स्थित बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 निरीक्षण में रश्मि, अविजित सिंह, राजकुमार, वी. अरुण, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला और मिथिलेश कुमार अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में सहायक आयुक्त, उद्योग रियाजुद्दीन के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि क्या वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं। सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि उपस्थिति पंजिका में उनका नाम अंकित नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें, जिससे उनकी उपस्थिति की प्रमाणिकता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि 7 अप्रैल 2026 के बाद से उसमें कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय अभिलेखों का नियमित और अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×