बेली डांस की दुनिया में उभरती नृत्यांगना रोशनी ठाकुर 

अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर रोशनी ठाकुर आज बेली डांस की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ नाम बन चुकी हैं। उनका डांस स्टाइल बेहद आकर्षक और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, मेहनत और शानदार डांसिंग स्टाइल के दम पर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है और यही वजह है कि आज उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव और अभिनेता करण वीर बोहरा जैसे कलाकारों की ओर से भी उन्हें डांस वीडियो के प्रस्ताव मिले। हालांकि रोशनी हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं, जहां उनकी कला को एक नया और अलग मंच मिल सके।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की मूल निवासी रोशनी ठाकुर बचपन से ही डांस के प्रति बेहद जुनूनी थीं। हालांकि वह हमेशा कुछ अलग और हटकर करना चाहती थीं। इसी सोच ने उन्हें अरेबिक डांस फॉर्म ‘बेली डांस’ की ओर आकर्षित किया। उन्होंने भारत की प्रसिद्ध बेली डांसर मेहर मलिक से भी डांस की बारीकियां सीखीं। बेली डांस को भारत में लोकप्रिय बनाने में मेहर मलिक का बड़ा योगदान माना जाता है। रोशनी ठाकुर को ‘मिस एशियन सुपर मॉडल’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई मंचों पर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके करियर की खास उपलब्धियों में शामिल है। डांस के साथ-साथ रोशनी अभिनय में भी काफी रुचि रखती हैं। उन्होंने एक्टिंग क्लासेज भी जॉइन की हैं और अभिनय कला में खुद को निखारा है।
बांग्ला इंडस्ट्री में काम करने के बाद रोशनी ने अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए मायानगरी मुंबई का रुख किया। उनका मानना है कि जो लोग भीड़ से अलग रास्ता चुनते हैं, उन्हें संघर्ष जरूर करना पड़ता है, लेकिन अगर इंसान अपनी कला और मेहनत पर विश्वास रखे तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें आने वाले समय में फिल्मों, वेब सीरीज़ और म्यूजिक वीडियो के लिए एक मजबूत चेहरा बनाती है। रोशनी का सपना है कि बेली डांस को भारत में एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया जाए। वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और आइटम सॉन्ग्स में ऐसा नया डांस रूप प्रस्तुत करना चाहती हैं, जो दर्शकों को कुछ अलग अनुभव दे। फिलवक्त रोशनी ठाकुर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वह लगातार अपनी कला को निखारने में जुटी हैं और आने वाले समय में मनोरंजन जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×