कानपुर। देश हित में मार्बल टाइल के व्यापारियों ने कहा कि छोटे छोटे काम अब साइकिल के माध्यम से निपटाए जाएंगे। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मार्वल व्यापारियों ने भी निर्णय लिया है कि पेट्रोल डीजल की बचत करेंगे। उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़ के नेतृत्व में किदवई नगर मार्बल मार्केट में मार्बल टाइल्स के व्यापारियों ने साइकिल चलाकर संदेश दिया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने व्यापारियों के साथ साइकिल चलाई एवं संदेश दिया कि हम सभी देश हित के लिए सदैव एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मैं स्वयं भी एक व्यापारी हूं।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़, अशोक शुक्ला प्रदेश चैयरमैन, आशुतोष दीक्षित प्रदेश वरिष्ठ व्यापारी संरक्षक, अनूप गुप्ता उर्फ सोनू, आशीष गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, पीयूष दाधीच प्रदेश मंत्री, मोनू गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रखर शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, मोहम्मद कैफ, राजीव कुमार, सुमित गुप्ता, प्रखर गुप्ता, विनोद शुक्ला, सोनू तिवारी, विजय कुमार सिंह, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण गुप्ता अर्पित गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, राजेश पाल बेन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
