गैंजेस क्लब में हिंदी पत्रिकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी और पत्रकारों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न 

  • पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड और इलाज के पुख्ता इंतज़ाम होंगे : बृजेश पाठक 
  • देश की मजबूती और विकास के लिए लोकतंत्र के चारो स्तंभों की अहम जिम्मेदारी है : सतीश महाना
कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब की ओर से हिंदी पत्रिकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी और पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।
गैंजेस क्लब में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कानपुर के जुगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से पहला हिंदी अख़बार निकाला और तब से अब तक यह शहर पत्रकारिता का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां के पत्रकार पूरे देश में छाए हैं। एआई के युग में पत्रकारों को सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। उदाहरण देते हुए बताया कि सतर्क न रहे तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। एआई तो उतना ही लिखेगा, जितना डाटा उसके भीतर है। ख़बर में संवेदना, मूल भावना और वंचितों की आवाज तो पत्रकार ही लिख सकते हैं। साथ ही बताया कि पत्रकारों के इलाज की सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था है और किसी को कभी भी ज़रूरत हो तो उन्हें फ़ोन कर सकता है। सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान योजना से जोड़ रही है और बाकी सभी के लिए ऊपर तक प्रस्ताव भेज दिया है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि एक ज़माने में पत्रकारिता मिशन थी, लेकिन अब खासा परिवर्तन आया है। अहम संस्थाओं को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। देश और लोकतंत्र की मजबूती के लिए चारो स्तंभों (कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और पत्रकार ) की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक भी स्तंभ दरका तो लोकतंत्र पर असर होगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर की पत्रकारिता के वैभव, सेवा और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सतीश महाना से अनुरोध किया कि विधानसभा में पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित करवाएं। महाना ने तत्काल घोषणा की कि विधानसभा की डिजिटल गैलरी में विद्यार्थी जी का चित्र ज़रूर लगेगा। वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने आशीर्वाद दिया। उद्योगपति विजय कपूर ने अथितियों का स्वागत किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई और महामंत्री शैलेश अवस्थी ने आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा और आस्था तिवारी ने किया l इस मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री मोहित दुबे, शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, दीपक सिंह, गगन पाठक, रोहित निगम, उत्सव शुक्ला, अमन चतुर्वेदी, मयंक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। इसके पहले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, ज़िलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, शिवांग मिश्रा और अनूप अवस्थी ने अगतुकों का स्वागत किया।
इन पत्रकारों का सम्मान हुआ
ब्रजेश पाठक, सतीश महाना और रमेश अवस्थी ने  वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंह  (हाईपर लोकल हेड डिजिटल अमर उजाला दिल्ली), विजय त्रिपाठी (कार्यकारी संपादक अमर उजाला लखनऊ), राजकिशोर ( संपादक अमर उजाला दिल्ली), अंकित शुक्ला (समूह संपादक प्रभात खबर), पंकज निगम (संस्थापक सीडब्लूएन न्यूज), संजय त्रिपाठी (नेशनल हेड प्राइम न्यूज), आदित्य द्विवेदी ( विशेष संवाददाता भारत जन एक्सप्रेस न्यूज), ऋषभ मणि त्रिपाठी ( न्यूज 18 लखनऊ), रतीश त्रिवेदी ( राजनीतिक संपादक डेली हंट) को सम्मानपत्र, प्रतीकचिन्ह भेंट कर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal से रोजाना 5 से 10 हजार घुसपैठिये वापस Bangladesh जा रहे, Holding Centers की संख्या भी तेजी से बढ़ी  | उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतें बढ़ीं, जून से बिल में 10% की बढ़ोतरी होगी | Karnataka में खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, DK Shivakumar पर Congress ने लगाई अंतिम मुहर, 3 जून को ले सकते हैं शपथ | West Bengal BJP अध्यक्ष का दावा: TMC के कई MLA-MP आना चाहते हैं, पर अभी 'दरवाजा बंद'
Advertisement ×