पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शुरू

  • भीड़ प्रबंधन, टिकट व्यवस्था, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के लिए विशेष कार्ययोजना
  • लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर सहित विभिन्न जिलों के लिए 24 घटें बस सेवा
  • ई बसों का सुबह पांच बजे से शुरू कराया गया संचालन
कानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से दो पालियों में शुरू कराई गयी। इस परीक्षा में प्रत्येक दिन 38,880 अभ्यार्थी शामिल हुए, यानि एक पाली में 19440 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी।  प्रशासन द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कडी सुरक्षा व्यवस्था की। परीक्षा केंद्रो पर आने वाले हर अभ्यर्थियों के अलावा प्रचार्या, कक्ष निरीक्षक आदि की भी तलाशी ली गयी। शहर के 54 परीक्षा केंद्रो पर व्यवस्थाये चुस्त दुरूस्त दिखाई दी। पुलिस भर्ती परीक्षाओं के चलते जहां रेलवे प्रशासन द्वारा खास व्यवस्था की गयी थी वहीं कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के तहत चलने वाली ई-बसों को सुबह पांच बजे से संचालन शुरू करा दिया गया।
शहर के 54 केंद्रो पर सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा के शुरूआत हो चुकी है। परीक्षा तीन दिन तक चलेगी और एक दिन में इस परीक्षा में 38,880 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाऐ दो पालियों समें सम्पन्न कराई गयी। एक पाली में 19440 अभ्यर्थियों पर परीक्षा दी। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रो के 100 मीटर के घेरे में दुकाने नही लगने दी गयी। परीक्षा सेंटर पर अभ्यर्थियों को सुबह की पाली में आई से साढे नौ बजे तक और दोपहर की पाली में एक से ढाई बजे तक ही प्रवेश दिया गया।। कानपुर प्रशासन द्वारा इन परीक्षाओं को नकल विहीन और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए कडे और पुख्ता प्रबंन्ध किये गये है। केंद्रो में अभ्यर्थियों के साथ ही प्रचार्य, कक्ष निरीक्षक आदि की भी तलाशी लेकर प्रवेश दिया गया तो वहीं परीक्षाओं के लिए 54 इंसपेक्टर, 100 दरोगा, दो कंपनी पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स तथा दस क्यूआरटी सहित 1600 पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ लगे रहे।
केंद्रो में केवल प्रचार्य, केंद्र प्रभारी, सटेटिक मजिस्ट्रेट, कार्यदायी संस्था के स्आफ ही मोबाइल ले जा सके। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सेंट्रल पर अतिरिक्त कोच रखा गया तो वहंी भीड प्रबन्धन तथा टिकट व्वस्था के लिए भी विशेष कार्ययोजना लागू की गयी। चैराहो तथा तिराहो पर भीड को नियत्रिंत करने के लिए तथा यातायात में असुविधा न हो इसके लिए 130 चैराहो-तिराहो पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, वहीं सडक के किनारे क्रेन भी खडी रही, जिससे बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटाया जा सके। परीक्षा केंद्रो पर अभ्यर्थियों की कतारे सुबह से ही लग गयी। प्रवेश पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गयी तथा उनके कागजातों को भलिभांति चेक किया गया। अभ्यर्थियों को जूते उतरवाये गये, उनके बालों को, उनके सामान व बैगों को भी चेक किया गया।
पुलिस आयुक्त सेंट्रल ने किया परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण
पुलिस परीक्षा भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को सुबह पहली पाली में ही पुलिस आयुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सडकों पर यातायात व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होने राजकीय इंटर काॅलेज, जीआईसी गल्स इंटर कालेज, हरसहाय पीजी, ज्वालादेवी विधा मंदिर, सेंट फा्रस्सेज इंटर कालेज, गुरूनानक गल्स कालेज सहित अन्य काॅलेजों का दौरा कर निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायता लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×