मिड-डे मिल भोजन पर अब होगी सरकार की सीधी नजर

  • नई व्यवस्था के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों को भेजनी होगी मध्यान्तर की पांच फोटो

कानपुर। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के लिए सरकार द्वारा नया नियम जारी कर दिया गया है। इस नियम के लागू होने के बाद इन स्कूलों में मिड-डे मिल के तहत बच्चों को परोसे जा रहे भोजन पर अब सरकार की सीधी नजर होगी और इसके लिए स्कूलों को मध्यान्तर के भोजन के साथ अन्य कुल मिलाकर पांच फोटो प्रतिदिन भेजनी होगी।

मिड-डे मील में पारदर्शिता लाने के लिए अब सरकार द्वारा नई व्यवस्था लागू की गयी है। कई परिषदीय स्कूलों में बच्चों के भोजन को लेकर उठे सवालो के चलते यह नई व्यवस्था बनाई गयी है। इसके अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में चल रहे मध्यान्तर भोजन के साथ पांच फोटो ऑनलाइन पोर्टल पर भेजनी होंगी। इस योजना के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए जा चुके है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रसोई की साफ-सफाई के अलावा खाने में प्रयोग होने वाले कच्चे सामान, बनता हुआ भोजन, बच्चों को बैठाकर खाने के साथ साथ भोजन के बाद की स्थिति की फोटो पोर्टल पर प्रतिदिन डालनी होगीं। इस नई व्यवस्था के तहत भोजन के प्रतिदिन का मेन्यू और उसके अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बन रहा या नही साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू .......... Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग | यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप |      'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा | मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म...CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना
Advertisement ×