व्यापार व उद्योग पर ऐप के माध्यम से जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था

कानपुर। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नौबस्ता गल्ला मंडी में बुलाई गई बैठक मे नौबस्ता गल्ला मंडी में व ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश की मंडियों के व्यापारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कृषि उत्पादन बंडी परिषद के निदेशक द्वारा उत्तर प्रदेश की 220 मंडियों मे सभी कृषि उत्पादों गल्ला, दलहन, तिलहन, गुड़,किराना, सब्जी व फल आदि के व्यापार व उद्योग पर ऐप के माध्यम से जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था नए कृषि वर्ष 1 जुलाई 2026 से प्रयोग के तौर पर 2 महीने के लिए लागू करने की घोषणा कर दी है।
भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने आगे बताया कि वर्ष 2020 से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत 9 आर ,6आर, गेट पास , प्रवेश पर्ची, स्टॉक सीमा आदि अन्य व्यवस्थाएं लागू हैं।  इसके बाद एक और दूसरी समानांतर ऑनलाइन व्यवस्था लागू करना ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की अवधारणा के विपरीत है। इस नई व्यवस्था से निश्चित रूप से कृषि उत्पाद के व्यापारी, उद्यमी और यहां तक कि किसान भी प्रभावित होंगे । ग्रामीण मंडियों में इस नई व्यवस्था के तहत कृषि उत्पाद आदि लोडिंग में दिक्कत आने पर किसानों का कृषि उत्पाद बिकने में दिक्कत आने पर उन पर भी प्रभाव पड़ेगा| कहा कि इस पूरी नई व्यवस्था का पुनः अध्ययन करते हुए व्यवस्था लागू होने से पूर्व या जुलाई माह में लागू होने के दौरान व्यवस्था की खामियों को बताकर खामियां दूर न होने पर इसका विरोध किया जाएगा |
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय वाजपेयी ने कहा छोटे वाहनों से मंडी से निकलकर ट्रांसपोर्ट नगर जा कर कई अलग अलग तरह के माल को ले जाने वाले परचून की ट्रकों के माध्यम से अन्य जिलों में जाने वाले कृषि उत्पादों के वाहन टैगिंग पर दिक्कत आएगी | तय हुआ कि इस प्रस्तावित नई व्यवस्था का पूरा अध्ययन करके इसके लागू होने से पूर्व या जुलाई माह में व्यवस्था देखने के उपरांत समस्या आने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी और दिक्कतें आने व आवश्यकता पड़ने पर विरोध किया जाएगा | बैठक में राजेन्द्र मिश्र, राजकुमार जायसवाल ,रजत गुप्ता व मनोज द्विवेदी, उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा व अजय गुप्ता सोनी,संगठन मंत्री संदीप तिवारी, मंत्री नितिन त्रिवेदी, विजय किशोर गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, अवनीश शुक्ला, आशु गुप्ता, आशीष ओमर,किशोर अरोड़ा,श्याम जी गुप्ता,गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, उबलता हुआ स्टील लिक्विड गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत; कई घायल  | 'हम NDA को सपोर्ट करेंगे', करीब 20 TMC सांसदों ने ममता को दिया 'धोखा', लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र; TMC में होगी बड़ी टूट? | खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार, पटना SSP ने बना दी स्पेशल 5 सदस्यों की टीम; कोचिंग सेंटर भी हो सकते हैं सील | जयपुर में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे 5 धार्मिक ढांचे, सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
Advertisement ×