बादलों की आवाजाही ने बढाई उमस, हल्की हवाओं ने दी राहत

  • 28 जून तक बिहार से गोरखपुर-महाराजगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर 29 जून को पहुंचेगा मानसून
  • मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश और 8 जिलों में हीटवेब का जारी किया अलर्ट
कानपुर। कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का उतार-चढाव जारी है। जहां एक ओर सुबह मौसम सुहावना हो जाता है तो वही समय बीतने के साथ तेज धूप और उमस फिर लोगों को बेहाल कर देती है। बीती बुधवार की सुबह और उससे पहले भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश की बौछारों ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन धूप निकलने और तापमान बढने के साथ ही भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
कानपुरवासी इस बेहाल कर देने वाली उमस भरी गर्मी के बीच मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी उन्हे इंतजार और करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार ठहारा हुआ मौसम बिहार से चल चुका है और गोरखपुर-महाराजगंज के रास्ते 28 जून तक प्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम के पूरे प्रदेश के छाने के बाद ही बारिश होगी। इसी बीच संभावना जताई गयी कि स्थानीय दबाव के कारण कहीं-कही बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के 26 जिलों में बारिश और 8 जिलों में हीटवेब का मौसम विभाग द्वारा अर्लट जारी किया गया है।
कानपुर में बुधवार की सुबह बूंदा-बांदी के बाद उमस बढ गयी। रात में भी बादल छाये रहे लेकिन वर्षा नही हुई गुरूवार की सुबह मौसम तो सुहावना था और हवा भी चल रही थी, लेकिन समय बीतने के साथ गर्मी बढने लगी। हालांकि आसमान में लागातार बादलों की आवाजाही बनी रही। वातावरण में नमी का स्तर जहाँ 40 से अधिक दर्ज किया गया वहीं औसतन तापमान 39ः8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि लागतार चलने वाली पछुआ हवाओं ने वातावरण में नमी और उमस बढा दी है। वहीं अभी दो दिनों तक बारिश न होने की संभावना जताई गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×