कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने सास के साथ किया दुष्कर्म। पहले तो अपने भाई की सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि, थाना कल्याणपुर पर अभियुक्त द्वारा अपने भाई की सास के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना कल्याणपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
