शरद प्रकाश अग्रवाल को ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर की केंद्रीय समिति का आमंत्रित सदस्य किया गया नियुक्त

कानपुर। ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) जो कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त एक गैर-राजनीतिक केंद्रीय ट्रेड यूनियन है। इस प्रमुख श्रमिक महासंघ की केंद्रीय समिति में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक नेता शरद प्रकाश अग्रवाल (कानपुर निवासी) को TUCC की केंद्रीय समिति का आमंत्रित सदस्य (Invitee Member) नियुक्त किया गया है।
श्रमिक आंदोलन के साथ उनके दीर्घकालीन जुड़ाव, श्रमिक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा ट्रेड यूनियन गतिविधियों में उनके बहुमूल्य अनुभव के लिए TUCC नेतृत्व द्वारा अत्यधिक सराहना की गई। केंद्रीय समिति का विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन, सुझाव एवं सक्रिय सहभागिता संगठन को सुदृढ़ बनाएगा तथा संघ की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की पूर्ति में उनका महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
उनको यह दायित्व सौंपे जाने से उम्मीद की है कि वह अपने राज्य तथा देशभर में राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एकजुट करने, संगठित करने तथा उन्हें ट्रेड यूनियन आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगे, ताकि TUCC विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों तक अपनी पहुँच बढ़ा सकेगा साथ ही वे कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को सीधे अथवा TUCC के राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। तदनुसार, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे TUCC केंद्रीय समिति की बैठकों एवं कार्यक्रमों में एक आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेकर श्रमिकों एवं संगठन के हितों को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।
संघ को आशा है कि वे संगठन के अनुशासन, मर्यादा एवं गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा संगठन की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान देंगे। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य विविध कर्मचारी एवं श्रमिक संघों के अनेक वरिष्ठ लोगों ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×