कानपुर शहर में 2, 3 व 4 जुलाई को होगी यूपी टीईटी की परीक्षा

  • शहर के 32 केंद्रो पर सम्पन्न कराई जायेगी परीक्षा
कानपुर। 2 जुलाई को कानपुर नगर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) शुरू होगी। यह परीक्षा 2, 3 तथा 4 जुलाई को शहर के 32 केंद्रो पर सम्पन्न कराई जायेगी।
शहर में शुरू होने वाली यूपी टीईटी की परीक्षा 32 केंद्रो में कराई जा रही है। इस परीक्षा में 70,317 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्रो पर व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गयी है। यह परीक्षाएं राजकीय व अनुदानित कालेज व महाविधालयों में कराई जा रही है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग टीईटी करा रहा है।
बताया गया कि दिव्यांग अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद में बनाया गया है। 3 दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के प्रत्येक पाली में 10,063 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और अभ्यर्थियों की जांच में लापरवाही न बरतने के निर्देश जारी किए गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×