गरीबों के नाम पर फर्म चलाने वाला शातिर फैज हुआ गिरफ्तार, पुलिस  खंगाल रही पूरे गिरोह की कुंडली 

कानपुर। चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वाले शातिर आरोपी फैज को गिरफ्तार किया है।
आरोपी लोगों को लोन, बीमा और सरकारी योजनाओं का झांसा देकर उनके पैन कार्ड व पहचान पत्र हासिल करता था और उन्हीं के नाम पर फर्जी फर्में व बैंक खाते संचालित करता था। पुलिस जांच में कई फर्जी फर्मों का खुलासा हुआ है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और कूटरचना समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह की कुंडली खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Amit Shah ने Infiltrators के खिलाफ सख्त Action उठाने वाली रणनीति को दी मंजूरी, Suvendu Adhikari ने घुसपैठियों का दाना पानी बंद किया | राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 7 आरोपियों से करोड़ों का कैश, विदेशी मुद्रा और आभूषण बरामद | 'AC वाली राजनीति छोड़ गांव की पगडंडियां नापिए', OP राजभर ने तंज कसते हुए अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आप ठहरे बड़े घर के बेटे | 'राम मंदिर में चोरी करने वालों को 1 साल के अंदर हो जाएगा कैंसर, कुढ़-कुढ़कर होगी मौत', BJP विधायक अनिल सिंह का बयान
Advertisement ×