सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का तेजी से हो रहा निमार्ण कार्य

  • गंगा में नालों के दूषित जल को गिरने से रोकने के लिए बनाये जा रहे सीवरेज पंपिग स्टेशन
कानपुर। निर्मल गंगा और स्वच्छ जल पर सरकारों द्वारा कार्य कराये जाते रहे है। गंगा में दूषित जल न गिरे इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाये भी बनाई गयी। इसी चरण में गंगा तथा पांडु नदी में गिरने वाले दूषित जल को रोकने और शोधित करने के लिए जल निगम द्वारा सीवरेज पंपिग स्टेशनों का निर्माण कराया जा रहा है।
गंगा तथा पांडु नदी में गिरने वाले लगभग पांच करोड़ लीटर दूषित जल को रोकने तथा उसका शोधन करने के लिए जल निगम द्वारा नालों को रोकने के लिए घाटों पर सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निमार्ण कराया जा रहा है। यह निर्माण 138,11 करोड़ रूपये से कराया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने के बाद गंगा में दूषित पानी नही गिरेगा।
बताया गया कि बनने वाले इन सीवरेज पंपिंग स्टेशनों से दूषित पानी वाजिदपुर जाजमऊ तथा बिनगवां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जायेगा। इसके साथ ही रानी घाट में भी सीवरेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। बताया गया कि जुलाई 2027 तक इन कार्यो को पूरा करा लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×