नगर निगम जोन-2 कार्यालय के मुख्यद्वार की बनावट आंगतुकों को कर रही परेशान

कानपुर। टाटमिल से रामदेवी की ओर जाने वाली जीटी रोड पर बने नगर निगम जोन-2 कार्यालय का मुख्य गेट कुछ इस प्रकार से बना है कि कार्यालय में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। गेट का डिजाइन प्रवेश द्वारा के बीच पर एक चौड़ा खंभा है जिससे निकले दो पिलर ऊपर की छत को रोके है और बीच के खंभे के ऊपर एक मूर्ति लगी है।
जीटीरोड बीएसएनएल कार्यालय के सामने बने नगर निगम जोन-2 कार्यायल में दो गेट है। एक गेट बाई तरफ है जिससे महज 10 प्रतिशत आवागम होता है और मुख्य द्वारा दाहिनी तरफ है। यहां आने वाले लोगों की परेशानी यह है कि उन्हे बड़ा संभलकर अन्दर जाना पडता है। जरा सी चूक हुई और पिलर ने उनका सिर फोड़ा। बता दें कि प्रेवश द्वारा के ठीक सामने एक चौड़ा पिलर दिया गया है और उससे दो पिलर दाहिने और बांए निकले है जो ऊपर की छत को संभाले है।
इस कारण प्रवेश द्वारा पूरी तरह ढका हुआ है और लोगों को अगल-बगल से निकलना पडता है। इतना ही नही निगम कर्मचारियों का अडियल रवैया तो देखिये कि वाहन खडा करने की जगह होने के बाजूद पिलर के एक ओर वह अपने वाहन खडे कर देते है, बस एक तरफ जरा सा ही रास्ता बचता है। ऐसे में यदि दो या तीन लोग एक साथ निकलते है तो उन्हे झुकना पडता है।
निगम के ही एक सफाईकर्मी ने बताया कि बाबू रोज किसी न किसी के सर पर चोट लगती है। अब मुख्य बात यह कि यह डिजाइन किस आधार पर बनाई गयी है। लोगों का कहना कि छत साधने के लिए दोनो तरफ किनारे पर खंभे खडे किये जा सकते थे। मूर्ती  कहीं और भी लगाई जा सकती थी, लेकिन अब यह निर्माण रोज लोगों को घायल कर रहा है। देखना यह है कि इस परेशानी से लोगों को कब तब निजात मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×