9 जुलाई तक देनी होगी आइआइटी छात्रों की आत्महत्या की जांच रिपोर्ट

  • आयोग में 10 जुलाई को होगी सुनवाई
कानपुर। आइआइटी में बीते 25 माह में 9 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। पढाई के साथ गहरे अवसाद के कारण होने वाली इन आत्महत्याओं पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिपेार्ट मांगी थी। इस पूरे प्रकरण में आयोग में हुई सुनवाई में मंडलायुक्त की तरफ से अपर आयुक्त प्रशासन ने जवाब दाखिल कर कहा था कि एडीएम सिटी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गयी थी, जिस पर एडीएम ने आपत्ति जताते हुए दूसरी कमेटी बनाने को कहा था। अब 10 जुलाई को आयोग में इस प्रकरण के सम्बन्ध में सुनवाई होनी है।
आइआइटी में छात्र-छात्राओं की आत्महत्या का मामला विचारणीय है। बीते 25 माह में 9 आइआइटी छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की। पूरे मामले को राज्य मानवाधिकार ने संज्ञान में लिया और 9 जुलाई तक रिपोर्ट करने को कहा था। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने जनवरी में राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की थी और प्रकरण को उठाया था। पूरे प्रकरण पर आइआइटी रे जिस्ट्रार विश्व रंजन ने आयोग में 5 पेज की रिपेार्ट भी भेजी थी, जिसमें छात्रों को अवसाद तथा नशे से उबारने की व्यवस्थाओं के बारे में बताया था।
वहीं पुलिस ने कहा था कि पढाई के दबाव और डिप्रेशन के चलते छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर रहे है। इस मामले में बीते दिनों हुई सुनवाई में अपर आयुक्त प्रशासन ने जवाब दाखिल किया था कि जांच के लिए बनाई गयी कमेटी में एडीएम सिटी, सीएमओ तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य शामिल थे। अब इस पूरे प्रकरण पर 9 जुलाई तक रिपोर्ट देनी होगी जिसके बाद आयोग में 10 जुलाई को सुनवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×