आइये जाने: बिना दवा भी कंट्रोल हो सकता है हाई BP!

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर 10 में से 2 लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। अक्सर लोग बीपी कंट्रोल करने के लिए सिर्फ नमक कम खाने और दवाओं पर निर्भर रहते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके भी हाई बीपी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप बिना दवा के ब्लड प्रेशर को मैनेज करना चाहते हैं तो रोजमर्रा की आदतों में सुधार करना बेहद जरूरी है। आइए बताते हैं कौन- कौन सी ऐसी आदतें हैं, जिन्हें सुधारने से आप बीपी को बैलेंस कर सकते हैं।

रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटर

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले रोजाना अपना रेस्टिंग ब्लड प्रेशर चेक करें। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किस समय बीपी ज्यादा बढ़ रहा है। अगर आराम करने और नींद पूरी होने के बाद भी ब्लड प्रेशर लगातार हाई रहता है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वजन कम

मोटापा कई बीमारियों की वजह बनता है और हाई ब्लड प्रेशर भी उनमें से एक है। ऐसे में वजन कंट्रोल करना जरूरी है। हेल्दी डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से वजन कम करके बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

अगर आप बिना दवा के हाई बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज जरूर करें। खासतौर पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शरीर की नसों और आर्टरीज की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करती है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हेल्दी डाइट

हाई बीपी के मरीजों को हेल्दी और बैलेंस डाइट लेना बेहद जरूरी है। ऐसे फूड्स खाएं जो इंसुलिन लेवल को बैलेंस रखने में मदद करें। सही खानपान से ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

ज्यादा नमक

खाने में ऊपर से नमक डालकर खाने की आदत तुरंत छोड़ देनी चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक एक दिन में 6 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। ज्यादा नमक शरीर में फ्लूइड बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

एल्कोहल और स्मोकिंग

डॉक्टर्स का कहना है कि एल्कोहल और स्मोकिंग दोनों ही हाई बीपी के खतरे को बढ़ाते हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन आदतों को छोड़ना बेहद जरूरी है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर में सुधार होने लगता है।

स्ट्रेस कम

काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच बढ़ता तनाव भी हाई बीपी की वजह बन सकता है। ऐसे में रोजाना मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीकों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्रेस कम करने से ब्लड प्रेशर कई प्वाइंट तक कम हो सकता है।

अच्छी नींद 

हाई बीपी कंट्रोल रखने के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें और सोते समय मोबाइल और टीवी जैसी चीजों को दूर रखें। शांत और अंधेरे कमरे में सोने से स्ट्रेस कम होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं, पूरा गैंग फिर से नाटक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर AAP के कैंपन पर बरसी BJP, सुंदरकांड पाठ के आयोजन को बताया ढोंग | चंपत राय ने कोई चोरी नहीं की, उनके साथ विश्वासघात, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत कमल नयन दास का बड़ा बयान | बंदूक की नोक पर युवती को बंधक बनाया, जबरन कलमा पढ़वाया, फिर निकाह का दबाव बनाया, मुरादाबाद के मझोला में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का मामला | Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश
Advertisement ×