फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (पिरामिड चेन) गिरोह का भंडाफोड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर। थाना हनुमंत विहार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (पिरामिड चेन) गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ₹20,000–₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं को कानपुर बुलाते थे।
रजिस्ट्रेशन एवं जॉइनिंग के नाम पर प्रत्येक युवक से ₹15,000–₹30,000 वसूलकर सामान्य किट दी जाती थी तथा उन्हें पिरामिड नेटवर्क में नए सदस्य जोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता था।
अभियुक्तों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 1 सीपीयू, ₹3,600 नगद एवं ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। थाना हनुमंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने में जुटे...मथुरा में बिना नाम लिए CM योगी का सपा पर हमला, बोले- इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दूंगा | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़ | 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया
Advertisement ×