पैरामेडिकल स्टाफ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कानपुर। भारतीय बाल रोग अकादमी द्वारा मनाये जा रहे विश्व ओ.आर.एस. सप्ताह के अवसर पर प्रखर हास्पिटल आर्य नगर में पैरामेडिकल स्टाफ पर कार्यक्रम आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन डा अमित चावला , डा वी.एन. त्रिपाठी और डॉ शैलेंद्र गौतम ने किया।
कार्यक्रम का संचालन  करते हुए डा अमित चावला ने बताया कि आज भी दुनिया में 40% बच्चों को डायरिया का सही इलाज नहीं मिल पाता है। डायरिया एक गम्भीर बिमारी है, सम्पन्न देशों में आज भी निमोनिया के बाद डायरिया दूसरी सबसे बड़ी खतरनाक बीमारी मानी जाती है। ओ.आर.एस. घोल और ओरल डीहाईड्रेशन थेरेपी यानी ओ.आर.एस की शुरुआत सन्1978 में डब्ल्यू. एच.ओ ने उसकी उपलब्धि समान से की थी इससे डायरिया से होने वाली मौतों की संख्या में कमी पाई गई।
डॉक्टर वी एन त्रिपाठी ने बताया कि शिशुओ में होने वाले डायरिया को नजरंदाज करना गम्भीर हो सकता है यदि आप का शिशु बार बार दस्त उल्टी और पेट में एैठन के साथ पेशाब का कम होना, मुह का सूखना, थकान चिड़चिड़ापन, धंसी हुई ऑखें खतरे के लक्षण हैं ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
सचिव डॉ शैलेंद्र गौतम ने इस वर्ष की थीम के विषय मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अन्त में नर्सिंग स्टॉफ से ओ आर एस से संबंधित प्रश्न पूंछे गए और विजेता को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बोलीं मैथिली ठाकुर, कहा-हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं, उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बहुत बड़ा फैसला लिया है | पाकिस्तान को 3-1 से रौंदकर भारतीय हॉकी टीम बनी चैम्पियन, वर्ल्ड कप का टिकट भी हुआ पक्का | ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में उतरे सफाईकर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की मौत; जहरीली गैस से दम घुटा | यूक्रेन के ओडेसा में मालवाहक जहाज पर हमला, 2 भारतीय लापता; भारतीय दूतावास ने तुरंत जारी किया बयान
Advertisement ×