21 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, माल हुआ बरामद

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना हनुमंत विहार पुलिस ने पीएसी कर्मी के घर हुई 21 लाख की चोरी के मामले (मु0अ0सं0 174/2026) का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया।
अभियुक्तों की पहचान पवन उर्फ रवि चौरसिया एवं राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में चोरी एवं अन्य अपराधों के अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात, नकदी एवं अन्य सामान बरामद किया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
NEET पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली सुनवाई, राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं पहुंचे CBI के वकील | तेज प्रताप की बढ़ीं मुश्किलें, 'हत्या की कोशिश' का केस दर्ज; अगर आरोप हुए साबित तो जेल में कट सकते हैं 10 साल! | एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने किया पेश, विपक्ष के भारी हंगामें के बाद लोकसभा फिर स्‍थगित | प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के लिए जानमोनी दास ने मांगी सार्वजनिक माफी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
Advertisement ×