उपभोक्ताओं को मिली राहत : महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

हर महीने की पहली तारीख को देश में कई ऐसे वित्तीय बदलाव होते हैं, जो सीधे हमारी जेब पर असर डालते हैं। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की है, जिससे बिजनेस चलाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट घटाए हैं, जिसके बाद दिल्ली में यह 202 रुपये सस्ता हुआ है। ताजा कटौती के बाद राजधानी में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2728 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसका रेट 2,930 रुपये था।

वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम हो गई है। इस बदलाव के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये हो गया है। हालांकि, इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (घर की रसोई वाले सिलेंडर) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी के साथ उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही दरों पर सिलेंडर मिलता रहेगा।

  • दिल्ली- 942 रुपये
  • कोलकाता- 968 रुपये
  • मुंबई- 941.50 रुपये
  • चेन्नई- 957.50 रुपये

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट, होटल और चाय स्टॉल चलाने वाले छोटे-बड़े कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। इससे उनके मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती हुई थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 183 रुपये से ज्यादा घटा दिए गए थे। कटौती के बाद दिल्ली में 19 Kg वाले LPG सिलेंडर के दाम 3,113.50 रुपये से कम होकर 2,930 रुपये, कोलकाता में 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये रह गई थी। अब पहली तारीख को सुबह-सुबह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रूप में फिर बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×