विवाद के बाद तीन लोगों पर फेंकी गईं खौलती चाय, झुलसे लोगों को भिजवाया गया अस्पताल

कानपुर। थाना जाजमऊ क्षेत्रान्तर्गत मखदूम नगर, दरगाह शरीफ में सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के तीन लोगों पर खौलती चाय फेंकने की घटना सामने आई, जिससे तीनों झुलस गए।
इस पूरे प्रकरण पर सहायक पुलिस आयुक्त छावनी, प्रियंका वाजपेयी ने बताया कि दरगाह शरीफ में सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के तीन लोगों पर खौलती चाय फेंकने की घटना सामने आई, जिससे तीनों झुलस गए, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भिजवाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×