डी जी कॉलेज द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत : संकल्प अभियान का आयोजन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान के शुभारंभ का सजीव प्रसारण छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा 
कानपुर। दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत : संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।
इस अवसर पर “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें प्रो रुचिमिता पांडे ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे मेडिटेशन सत्र, जागरूकता कार्यक्रम, कला प्रतियोगिता , मेडिटेशन, खेलकूद एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान के शुभारंभ का सजीव प्रसारण छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा तथा नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को यह शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगी तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी। इस अवसर पर “Say No to Drugs, Say Yes to Life” तथा “युवा शक्तिशाली बनेगी, विकसित भारत गढ़ेगी” जैसे प्रेरणादायक संदेशों का प्रसार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. संगीता सिरोही (कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस.) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम तथा निदेशक (स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम) प्रो. अर्चना वर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, माय भारत वॉलंटियर्स, एन.सी.सी. इंचार्ज प्रो. शुभ्रा राजपूत, प्रेंजर प्रभारी प्रो.  स्वाति सक्सेना, डॉ ज्योत्सना पांडे, डॉ पूजा श्रीवास्तव, डॉ कुमुद लता, डॉ उमा अवस्थी, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह, डॉ सुषमा शर्मा, डॉ वंदना द्विवेदी, डॉ पिंकी द्विवेदी, डॉ दीपाली सक्सेना, समस्त एनएसएस समिति एवं सांस्कृतिक समिति का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×