पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा थाना बर्रा सर्किल नौबस्ता में अर्दली रूम किया गया आयोजित

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बर्रा सर्किल नौबस्ता में अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा थाना बर्रा के समस्त विवेचकों की लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत दी गई तथा सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचना में भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान अपराधी, सांप्रदायिक एवं माफिया प्रवृत्ति के व्यक्तियों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए, उनकी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण रखी जाएं। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता कमि0 कानपुर नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बर्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×