जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, व्यापारिक संगठनों से डीएम का आह्वान

  • बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक तिरंगा थीम पर सजेगा शहर
कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी संस्थानों तथा अन्य सामाजिक संगठनों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही हर घर तिरंगा अभियान सफल होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। अभियान के दौरान जनपद के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए, राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं का अलंकरण कराया जाए तथा प्रमुख बाजारों, चौराहों और पार्कों को तिरंगा थीम पर सजाया जाए।
बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर आईटीबीपी का बैंड प्रस्तुति देगा। फूलबाग एवं बिठूर में तिरंगा कॉन्सर्ट तथा मोतीझील में तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, रंगोली और तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों के माध्यम से शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सजाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तिरंगा रैलियों में विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक रैली की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से होगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण कराया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित रंगोली बनाई जाए तथा विद्यालयों में तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस शासन के निर्देशानुसार आयोजित कर नई पीढ़ी को देश विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े इतिहास से अवगत कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, बीएसए हरिओम सिंह, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान: ध्वज संहिता का रखें ध्यान
प्रत्येक नागरिक अपने घर, विद्यालय एवं सरकारी कार्यालय में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराए तथा ध्वज संहिता का पालन करे।
ध्वज फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी हमेशा ऊपर रहे।
सरकारी परिसरों में ध्वजारोहण सूर्योदय के बाद तथा सूर्यास्त पर सम्मानपूर्वक ध्वज उतारा जाए।
9 से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए गए ध्वज अभियान समाप्त होने के बाद सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। राष्ट्रीय ध्वज को कभी फेंकें नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक मोड़कर सुरक्षित रखें।
विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज रात्रि में भी फहराया जा सकता है।
किसी भी स्थिति में फटा, कटा अथवा आधा झुका राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×