ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करें इस्तेमाल, लौट आएगा चेहरे का खोया हुआ निखार

आज के समय में जब बाजार केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से भरा है, लोग फिर से आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं। मुल्तानी मिट्टी हमारी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी साफ करने में बहुत असरदार होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो से चार चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर दस से पंद्रह मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे का ऑयल कंट्रोल होता है और चेहरे का खोया हुआ निखार वापिर आ जाता है।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या धूप की वजह से जलन होती है, तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाना सही रहता है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और दस मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें। यह पैक स्किन को ठंडक देता है, जलन कम करता है।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इस मिक्स्चर को दस मिनट चेहरे पर लगाने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है और मुल्तानी मिट्टी गंदगी साफ करती है।

मुल्तानी मिट्टी और दही

अगर चेहरे पर सूखापन या टैनिंग हो गई है, तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा दही मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक से दो चम्मच ताजा दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर पंद्रह से बीस मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाकर स्किन को साफ बना देते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

ड्राई और नॉर्मल स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं, जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिलाया जा सकता है। इस पैक को चेहरे पर दस से पंद्रह मिनट लगाकर रखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। शहद स्किन में नमी बनाए रखता है जिससे सूखापन दूर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×