पुलिस उपायुक्त यातायात ने आनंदेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर एवं बनखण्डेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात  रवीन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार दृष्टिगत आनंदेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर एवं बनखण्डेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा मंदिर के आसपास की यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गों का गहन अवलोकन किया गया व संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनी रहे।
पुलिस उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक यातायात संबंधी जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया | 'सरकार हमारी आवाज दबा रही है, 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता', छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक | उत्तर प्रदेश: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसा, गिरी और सिर हुआ धड़ से अलग; बिजनौर में कंपा देने वाला हादसा | ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पूर्व CM ने कार पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप.... Ranchi Protest: सोमवार को छात्रों ने 'विधानसभा घेराव' का किया ऐलान, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
Advertisement ×