मोतीझील लॉन में 15 अगस्त तक चलेगा मेला, एमएलसी सलिल विश्नोई ने किया शुभारंभ

  • तिरंगा मेले में सजा स्वदेशी उत्पादों का बाजार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की खरीदारी
कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को मोतीझील लॉन नंबर एक में तिरंगा मेले का शुभारंभ एमएलसी सलिल विश्नोई ने किया। मेले में खादी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं, लेदर उत्पादों, सौंदर्य एवं सजावटी सामग्री और लड्डू सहित विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। यह मेला 15 अगस्त तक चलेगा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली। खादी के स्टॉल पर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। एमएलसी सलिल विश्नोई, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने भी विभिन्न उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों का उत्साह बढ़ाया।
एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि तिरंगा मेला राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने के साथ स्थानीय कारीगरों, खादी और स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जनभागीदारी से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। तिरंगा मेले के माध्यम से देशभक्ति के उत्सव को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ा गया है। उन्होंने नागरिकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, प्रशिक्षु आईएएस संदीप कुमार, एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विकास अधिकारी अशोक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×