जनता दर्शन में पहुंचा दिव्यांग युवक, डीएम की पहल पर मिला तीन माह का बकाया वेतन

गैस एजेंसी में काम करने के बाद भुगतान के लिए था परेशान, डीएसओ ने मध्यस्थता कर दिलाई पूरी धनराशि
कानपुर। गैस एजेंसी में तीन माह तक काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से परेशान दिव्यांग युवा को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर उसका पूरा बकाया भुगतान मिल गया। भुगतान मिलने के बाद युवक ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
नर्वल तहसील के बोहार गांव निवासी दिव्यांग जीतू ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। उसने बताया कि उसने साढ़ क्षेत्र स्थित कृष्णा एचपी गैस एजेंसी में तीन माह तक काम किया था। नौकरी पर रखते समय एजेंसी संचालक ने प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन देने की बात कही थी, लेकिन बाद में सात हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करने की बात कहकर उसका वेतन रोक दिया गया।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग युवक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को तत्काल प्रकरण का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक से वार्ता कर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। इसके बाद एजेंसी की ओर से जीतू को उसके तीन माह के बकाया वेतन का पूरा भुगतान करा दिया गया।बकाया वेतन मिलने के बाद जीतू ने कहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई के लिए लगातार परेशान था। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से उसकी समस्या का त्वरित समाधान हो गया। उसने सहायता के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए | ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', CM फेस होंगे चंद्रशेखर ........... बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज |      अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित ............. Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप | दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान; इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और हाईकोर्ट ................ Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
Advertisement ×