जनता दर्शन में पहुंचा दिव्यांग युवक, डीएम की पहल पर मिला तीन माह का बकाया वेतन

गैस एजेंसी में काम करने के बाद भुगतान के लिए था परेशान, डीएसओ ने मध्यस्थता कर दिलाई पूरी धनराशि
कानपुर। गैस एजेंसी में तीन माह तक काम करने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से परेशान दिव्यांग युवा को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर उसका पूरा बकाया भुगतान मिल गया। भुगतान मिलने के बाद युवक ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
नर्वल तहसील के बोहार गांव निवासी दिव्यांग जीतू ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। उसने बताया कि उसने साढ़ क्षेत्र स्थित कृष्णा एचपी गैस एजेंसी में तीन माह तक काम किया था। नौकरी पर रखते समय एजेंसी संचालक ने प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन देने की बात कही थी, लेकिन बाद में सात हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करने की बात कहकर उसका वेतन रोक दिया गया।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग युवक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को तत्काल प्रकरण का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक से वार्ता कर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। इसके बाद एजेंसी की ओर से जीतू को उसके तीन माह के बकाया वेतन का पूरा भुगतान करा दिया गया।बकाया वेतन मिलने के बाद जीतू ने कहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई के लिए लगातार परेशान था। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से उसकी समस्या का त्वरित समाधान हो गया। उसने सहायता के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता देख रही है सब जानती है कि कौन चर्चा से भाग रहा, ये विपक्ष की अराजकतावादी मानसिकता...', संसद की कार्यवाही में बाधा डालने पर नितिन नबीन आगबबूला | पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में हो गई मौत? PAK के वरिष्ठ पत्रकार के दावे से दुनिया भर में हड़कंप... Arunachal में चीनी घुसपैठ की अफवाह, एक्शन में सरकार, जयशंकर-राजनाथ के बीच हुई मीटिंग | विदेश से बुलाती लड़कियां, चेहरे-प्राइवेट पार्ट की कराती सर्जरी, फिर करवाती 'गंदा काम', जिस्‍मफरोशी मामले में उज्बेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार | बहन की शादी के लिए भाई बना चोर, पड़ोसी के घर से उड़ा दिए 15 लाख रुपए के जेवर और नगदी, तीन दिन के अंदर कानपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Advertisement ×