कानपुर। जाजमऊ में 10-15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, पुलिस ने 19 साल के पड़ोसी को गिरफ्तार कर हुआ सारा सामान बरामद किया। वादी सोफिया के लखनऊ जाने के दौरान चोर ने छत की जाली तोड़कर और अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 10-15 लाख रुपये के गहने और नकदी पार किए।
गहन जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से बगल की इमारत में रहने वाले 19 वर्षीय ज़फ़र को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने अपनी बहन की आगामी शादी के लिए सोने के गहने जुटाने के मकसद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोने की अंगूठियां, कंगन, चैन, झुमके और चांदी के सिक्के आरोपी के घर से चोरी की नकदी में से 1,020 रुपये बरामद हुए हैं, बाकी रकम आरोपी ने अपनी बाइक ठीक कराने में खर्च कर दी थी।
