कानपुर। शिवराजपुर पशु चिकित्सालय में भारी भरकम ताला लटकता रहता है और कार्यालय से मुख्य चिकित्सक शिवराजपुर डा2 शरद वर्मा व अन्य कर्मचारी नदारद रहते हैं। कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकते देख दूर दराज गांवो से पैदल चलकर आये किसान मायूसी हांथ मे लेकर लौटने पर मजबूर हो रहे हैं।
भाजपा सरकार के शासन व्यवस्था में अंधेर नगरी वाला अफसरो का मदमस्ती भरा अनोखा आलम सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा करता है। आखिर ऐसे चिकित्सको व कर्मियो पर कब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिवराजपुर विकाश खंड के परिसर स्थित पशुचिकित्सालय के आफिस की अनोखे अंदाज भरी कुछ झलक का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
