पुलिस आयुक्त कार्यालय से “हर घर तिरंगा यात्रा 2026” का किया गया शुभारंभ

कानपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय से “हर घर तिरंगा यात्रा 2026” का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देश के लिए सम्मान के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय  दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त  योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह, आरआई पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि तिरंगा हमारे लिए सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के बलिदान, देश की एकता और करोड़ों भारतीयों के गौरव की पहचान है। इसी भावना के साथ पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आमजन को भी इस राष्ट्रीय पर्व से जुड़ने और अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए | ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', CM फेस होंगे चंद्रशेखर ........... बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज |      अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित ............. Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप | दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान; इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और हाईकोर्ट ................ Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
Advertisement ×